हल्द्वानी: ऊँचापुल क्षेत्र में समाचार कवरेज के दौरान कुछ दबंगों ने पत्रकार दीपक अधिकारी पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दीपक अधिकारी किसी खबर की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी क्षेत्र के कुछ लोगों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और मारपीट कर दी।
मारपीट में घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से कृष्णा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
