नैनीताल: उत्तराखंड के हाई कोर्ट में सिद्धार्थ साह ने गुरूवार को अतिरिक्त न्यायाधीश के पद की गोपनीयता की शपथ ग्रहण की, उन्हे ये शपथ मुख्य न्यायाधीश नान्यमूर्ति जी नरेन्द्र ने दिलाई. उनके आने के बाद अब हाई कोर्ट में न्यायधीशों की संख्या 10 हो गयी है। हलाकि मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्द्र कल यानी 9 जनवरी को उनका रिटायर्टमेट है।
हाई कोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रजिस्टर जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने माननीय राष्ट्रपति जी के हक्तसर से जारी नियुक्ति वारंट को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पढ़कर सुनाया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने सिद्धार्थ साह को शपथ ग्रहण करवाई।
यह पल नैनीताल के लिए भी बड़ा ही गर्व से भरा रहा, बता दे कि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह ने नैनीताल के हीं सेंट जोसफ से हाईस्कूल पास किया और इसके बाद नैनीताल के हीं बड़ला विद्या मंदिर से इंटर कर दिल्ली आगे की पढ़ाई के चल निकले। उन्होंने अल्मोड़ा के लॉ कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की और हाई कोर्ट में प्रैक्टिस की और आज न्यायधीश की शपथ ग्रहण की है।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की धर्मपत्नी दीप्ति, उनकी पुत्री वर्शिता, अश्ले, उनके पिता महेश लाल साह व चाचा राजीव लोचन साह, साई किरन साह, आदि लोग मौजूद रहे,
वही इस मौके पर कई महानुभाव शामिल रहे:- इस मौके पर वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय और महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर मौजूद थे. इनके साथ ही मुख्य स्थायी अधिवक्ता सीएस रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल के सदस्य डीके शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, एमसी कांडपाल भी मौजूद थे.
