नैनीताल : उत्तराखंड में आज 10 अक्टूबर शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं।
करवा चौथ पूजा और चंद्रमा दर्शन
शाम होते ही महिलाएं घर पर शिव गौरी और गणेश की पूजा करती हैं, उसके बाद करवा माता की आराधना की जाती है। चंद्रमा निकलने का समय अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग है:
– चंपावत:- रात 7:09 बजे
– देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, पिथौरागढ़ और टिहरी: – रात 8:04 बजे
आज का दिन विशेष है क्योंकि चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा और शाम 5:30 बजे से रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा। इस संयोग से व्रत रखने वाली महिलाओं को सौभाग्य और अखंड सुख की प्राप्ति होगी।
