किसान सुखवंत की आत्महत्या मामला.
हल्द्वानी: काशीपुर में किसान सुखवंत आत्महत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच अब तेजी बढ़ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अपना बयान दर्ज कराया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुमाऊं आयुक्त ने मणिकांत से पूछने के लिए 50 सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की थी।
दोपहर 3:04 बजे एसएसपी मिनकान्त मिश्रा मंडलायुक्त के कैंप कार्यालय पहुंचे और सीधे आयुक्त के कक्ष की तरफ चले गये। वही उनके वाहन चालक ने मीडिया से मामले की गोपनीयता बनाये रखने के लिए वाहन से नाम की नेम प्लेट भी हटा दी थी।
एसएसपी से पूछताछ लगभग डेढ़ घंटे तक चली।
मरने से पहले सुखवंत सिंह के द्वारा वीडियो में नाम लिए गए एक और व्यक्ति ने भी अपने वकील के साथ आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर बयान दर्ज कराया। उन्होंने जानकारी दी कि दिवंगत काश्तकार के भूमि विवाद में उन्होंने पंचायत कराई थी।
जांच अधिकारी वीडियो और ई-मेल के आधार पर मामले की तह तक जांच कर रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों और आरोपों का खुलासा हो सके।
