खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के कंजाबाग तिराहा पर 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। यह तिरंगा 47.42 लाख रुपये की लागत से लघु सिंचाई विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटा और ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। यह तिरंगा हर नागरिक में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।
इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोलर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें किसानों और नागरिकों को योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जामंत्री फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह (किन्ना) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अधिकारियों में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, तथा अधिशासी अभियंता सुशील कुमार उपस्थित रहे।
