
मेष (Aries)
सामाजिक क्षेत्र में नाम मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। रोमांटिक मूड रहेगा। व्यापार में साझेदारी से फायदा और नौकरी में तारीफ मिल सकती है।
वृषभ (Taurus)
शारीरिक-मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। पुराने काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। प्रियजन की बातों का सम्मान करें, तभी रिश्ते मजबूत होंगे।
मिथुन (Gemini)
नई शुरुआत से बचें। अधूरे काम पूरे करें। संतान और जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। मानसिक थकावट रहेगी, लेकिन संयम से सब ठीक होगा।
कर्क (Cancer)
दिन की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। दोपहर बाद घर-परिवार में खुशी लौटेगी। घर में सजावट या मेहमान का आगमन संभव है।
सिंह (Leo)
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा के योग हैं। प्रेम जीवन मजबूत होगा, विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कन्या (Virgo)
कन्फ्यूजन और नकारात्मकता से परेशानी हो सकती है। परिवार में मनमुटाव संभव है। दोपहर बाद मन शांत रहेगा और काम में फोकस बढ़ेगा।
तुला (Libra)
आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ेगी। मनोरंजन और शॉपिंग में खर्च होगा। प्रिय के साथ समय बिताकर आनंद मिलेगा। आर्थिक लाभ भी संभव है।
वृश्चिक (Scorpio)
थकावट और खर्च बढ़ेगा। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। संयमित रहें, दिन धीरे-धीरे सुधरेगा।
धनु (Sagittarius)
लाभ और सम्मान मिलने का दिन। व्यापार में फायदा, नौकरी में सराहना और पारिवारिक सुख मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं।
मकर (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति और आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है।
कुंभ (Aquarius)
आज विवादों से बचें। स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है। खर्च बढ़ सकता है। धैर्य रखें और मौन रहना बेहतर होगा। विदेश संपर्कों से कुछ राहत मिल सकती है।
मीन (Pisces)
अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक राहत के लिए पूजा-पाठ करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।