
मेष (Aries)
आज का दिन आराम और सुविधाओं में इजाफा लेकर आ सकता है। आप सोच-समझकर खर्च करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। घर-परिवार में कोई जरूरी निर्णय लेना पड़ सकता है, विशेषकर संतान के करियर से जुड़ा। कुछ कार्यों में देरी होने से चिंता रहेगी। नए लोग आपके विरोध में आ सकते हैं, सतर्क रहना जरूरी होगा।
वृषभ (Taurus)
कुछ उलझनें दिन को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन संतान से रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी, पर किसी विवाद से बचें। आर्थिक रूप से संभलकर चलें, बजट बनाना बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें, खासकर विवाह से जुड़े मामलों में।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन हल्का-फुल्का और आनंददायक रहेगा। व्यापार में कुछ नई पहल हो सकती है। मित्रों से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पढ़ाई में आ रही अड़चनों से छात्रों को राहत मिल सकती है। कोई पुराना निर्णय आज खल सकता है, लेकिन सामान्य स्थिति बनी रहेगी।
कर्क (Cancer)
दिन खास लोगों से मुलाकात कराने वाला है। लंबे समय से लंबित कानूनी मामले हल हो सकते हैं। संतान के लिए नए शैक्षणिक विकल्प तलाश सकते हैं। पुराने लेन-देन परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।
सिंह (Leo)
आज किस्मत आपका साथ देगी। व्यापार में सफलता के योग हैं और आप कोई नया पार्टनरशिप प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। घर में कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। यात्रा या घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है।
कन्या (Virgo)
धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से उधार लेकर वाहन न चलाएं। यात्रा में सामान की सुरक्षा रखें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। जरूरी निर्णय स्वयं लें और धैर्य रखें। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना लाभदायक होगा।
तुला (Libra)
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। ससुराल पक्ष से कुछ मतभेद हो सकते हैं, संयम जरूरी है। अटका हुआ कोई संपत्ति विवाद सुलझ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
शत्रु सक्रिय हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। किसी अजनबी पर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। अभी व्यापार में कोई बड़ा बदलाव टालना ही बेहतर रहेगा। घर के कामों और माता-पिता की सेवा में समय दें।
धनु (Sagittarius)
दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को मानसिक राहत मिलेगी और संतान की तबीयत में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में खुशियाँ रहेंगी। दोस्तों के साथ समय बितेगा। अधूरे कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में बदलाव की योजना बना सकते हैं।
मकर (Capricorn)
नया वाहन या मकान खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाएँ आगे बढ़ेंगी। निवेश सोच-समझकर करें। किसी दूर के रिश्तेदार की याद आ सकती है। समाज में आपकी छवि निखरेगी लेकिन नीयत पर शक किया जा सकता है।
कुंभ (Aquarius)
तरक्की के रास्ते खुलेंगे और साहस में बढ़ोतरी होगी। राजनीति या सामाजिक कार्यों में अच्छा नाम हो सकता है। संतान पढ़ाई में ध्यान देगी। कोई पारिवारिक मामला चिंता दे सकता है, पर धैर्य रखने से समाधान निकल आएगा।
मीन (Pisces)
धन लाभ के संकेत हैं और नया आय का स्रोत बन सकता है। किसी वादे से पहले सोचें। सिंगल लोग किसी से मिल सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है।