
मेष: आज का दिन जोश से भरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन दोपहर बाद मन थोड़ा अशांत हो सकता है। विवादों से दूर रहें और बड़ा फैसला टालें।
वृषभ: घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। मां का आशीर्वाद मिलेगा और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन संतुलन बना रहेगा।
मिथुन: आज पुराने काम निपटाने का दिन है। मित्रों से सहयोग मिलेगा और धन लाभ के योग हैं। दोपहर बाद फालतू विवादों से बचें। अपनी सीमाओं में रहें और अनावश्यक लेन-देन से परहेज करें।
कर्क: दिन की शुरुआत में थकान महसूस हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियाँ सुधरेंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में बात बन सकती है।
सिंह: आलस्य से दिन की शुरुआत होगी। ऑफिस में तनाव रह सकता है। आज खुद को शांत रखना जरूरी है। शाम तक स्थिति सुधरेगी। धार्मिक गतिविधियों से राहत मिलेगी।
कन्या: सोच-समझकर बोलना जरूरी है। किसी के साथ वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। दोपहर के बाद यात्रा और पारिवारिक समय सुखद रहेगा।
तुला: सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। दोपहर बाद विवाद से बचें। व्यापारियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। यात्रा से बचना बेहतर होगा।
वृश्चिक: आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। काम में व्यस्तता रहेगी और आर्थिक लाभ की संभावना है। सामाजिक चर्चा में संतुलित रहें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
धनु: दिन की शुरुआत सुस्ती के साथ होगी। काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। दोपहर बाद राहत महसूस होगी। निवेश सोच-समझकर करें। आध्यात्मिक कामों में रुचि बनी रहेगी।
मकर: भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। घरेलू मामलों में विवाद से बचें। निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें।
कुंभ: जरूरी फैसले आज ना लें। दोपहर बाद चिंता बढ़ सकती है। ऑफिस में टारगेट पूरे न होने से दबाव रहेगा। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खुद की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मीन: घर और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। दोपहर के बाद बाहर जाना पड़ सकता है।