नैनीताल: जिले के कालढूंगी क्षेत्र उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक युवक ने गोली चलाना शुरु कर दिया। बताया जा रहा कि घटना कोटाबाग़ के पटालिया- गाजा गॉव में रोड साइड खड़ी एक हुंडई कार(वाहन संख्या- Uk 04 K 2997) पर अचानक फायरिंग करना शुरु कर दिया। घटना स्थल से 12 बोर का एक खाली कारतूस भी मिला है।
एकदम से हुई फायरिंग की आवाज़ से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, लोग डर से अपने घरो में चले गये थे। इस अफरा तफरी में लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तत्काल पुलिस आयी लेकिन तब फायरिंग करने वाला आरोपी रफूचक्कर हो गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी है। आस पास के सभी सीसी टीवी की मदद से आरोपी को ढूंढ रही, व पता कर रही है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या अन्य कारण।
