नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय का 20वाँ दीक्षांत समारोह आगामी मंगलवार, 4 नवम्बर 2025 को विश्वविद्यालय के ए. एन. सिंह सभागार, डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल में आयोजित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सभी आमंत्रित अतिथि, पदक प्राप्तकर्ता, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी प्रातः 9:00 बजे तक अपने निर्धारित स्थानों पर विराजमान हो जाएँ।
समारोह में प्रवेश केवल ए.टी.एम. गेट तथा तल्लीताल गेट से ही दिया जाएगा, जबकि ए. एन. सिंह गेट से प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि से सभी आमंत्रित महानुभावों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ वैध पहचान पत्र (ID Proof) अवश्य रखें तथा निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रवेश पत्र/आमंत्रण-पत्र तथा वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को समारोह स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतः सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे आवश्यक दस्तावेज साथ अवश्य रखें और विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
