लालकुआं नगरवासियों के लिए गर्व का क्षण है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत लालकुआं ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसी उपलब्धि के लिए लालकुआं नगर पंचायत को ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया जाएगा।
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा तय मानकों पर मूल्यांकन में लालकुआं ने नगर पंचायत श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण समारोह 1 अक्टूबर 2025 को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह सम्मान नगर पंचायत लालकुआं को प्रदान करेंगे।
शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड ने इस उपलब्धि को पूरे नगर का गर्व बताया है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा – “यह सफलता लालकुआं के हर नागरिक की है। जनता की जागरूकता और सहयोग ने ही हमें यह उपलब्धि दिलाई है। यह पुरस्कार नगरवासियों को समर्पित है। हम सब मिलकर लालकुआं को और स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाएँगे।
