महिला की तलाश करते ग्रामीण.
नैनीताल: उत्तराखंड में लगातार जगली जानवरों का हमला बढ़ता जा रहा हैं, अब तो हालात ये है कि लोग अपने घर से निकलने में डर रहे हैं। ताज़ा मामला नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के धारी से आया है।
यहाँ शुक्रवार सुबह तेंदुए ने घर के पास से महिला को अपना शिकार बना लिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र की निवासी हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह शुक्रवार को सुबह अपने पालतू जानवरों के लिए चारा लेने जंगल जा रही थीं। और इसी दौरान घर के नजदीक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और घसीटते हुए घने जंगल में ले गया । घटना के बाद महिला का शव बरामद कर लिया।
हेमा देवी के देवर ने पूरा हादसा होते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाया और पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ भी महिला को छोड़ने के बजाय जंगल की ओर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीण जंगल में महिला की तलाश में जुट गए,
साथ हीं ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को थी। नथुवाखान के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गई थी, व महिला की तलाश के बाद शव को बरामद कर लिया है।
लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल न जाने की अपील की गई है

