मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना .
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आज बुधवार को मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना के 3848 लाभार्थियों के बैंक आकउंट में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि रुपये दिये गये। उन्होंने इस धनराशि का वितरण ऑनलइन किया और कहा कि राज्य सरकार का वादा है कि उत्तराखंड का युवा अपने लिए नौकरी ढूंढने वाला नहीं बल्कि दूसरों को नौकरी देने वाला बनेगा।
उनका कहना था कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राज्य की उन मुख्य योजनाओं में से एक है, जो हमेशा से पलायन को रोकने व स्थानीय लेवल पर रोजगार को सर्जित करने में बड़ी भूमिका निभाता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य में वापस लौटे युवा, कारीगर, किसन व शिक्षित लोग जिनके पास किसी प्रकार का कोई रोजगार नहीं हैँ। वे इस योजना के प्रमुख लाभार्थी है। इस योजना के अतर्गत राज्य के वास्तविक रूप से निवासी हैं उन्हें विनिर्माण, सेवा व व्यापार क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत, सहकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको के माध्यम से लोन की सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं।
विनिर्माण इकाईयों के लिए 25 लाख तक व सेवा एवं व्यापार के लिए 10 लाख तक की परियोजना लागत मान्य हैँ।
इस योजना के अंतर्गत परियोजना लागत का 15 से 25 फीसदी तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
इस बार इस योजना से 32 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य हैं। और 35 हजार से अधिक लाभार्थी इस योजना का फायदा ले चुके हैं।
