हल्द्वानी: नैनीताल जिले में अब धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आदेश में बताया गया कि पहले 1 अक्टूबर 2025 (महानवमी) के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उस दिन शासन स्तर से पहले ही सार्वजनिक अवकाश घोषित हो चुका था। ऐसे में उस स्थानीय अवकाश की आवश्यकता समाप्त हो गई थी।
अब जिला प्रशासन ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को धनतेरस त्यौहार के अवसर पर जनपद नैनीताल में स्थानीय अवकाश रहेगा।
इस आदेश के लागू होने के साथ ही जिले के सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी विभागों में धनतेरस के दिन अवकाश रहेगा।

