नैनीताल: नैनीताल के मल्लीताल शेरवानी लॉज के पास स्थित शिव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात युवक ने मंदिर में रखे दो गुल्लकों के ताले तोड़कर उनमें रखी नकदी चोरी कर ली। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी 13 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।
अगली सुबह पूजा के लिए जब एक स्थानीय महिला मंदिर पहुँची तो उसने टूटे हुए गुल्लक के ताले देखकर तुरंत इसकी जानकारी सभासद को दी।
सैनिक स्कूल वार्ड की सभासद ललिता दफ़ौती को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत मल्लीताल कोतवाली को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक को मंदिर के अंदर घुसते, गुल्लक के ताले तोड़ते और चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है।
फुटेज में युवक की हरकतें और पूरी वारदात स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई हैं।
