तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी
उत्तराखंड: खटीमा के तुषार हत्याकांड से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैँ। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी हाशिम को सुबह पुलिस ने एनकाउंटर कर बाद गिरफ्तार कर लिया गया, अन्कॉउंटर में आरोपी हशिम के पैर में गोली लगी।
जिसके बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी की आरोपी खटीमा से भागने की फिराक में है।
जिसके बाद पुलिस बल ने तुरंत कार्यवाही करनी शुरु कर दी थी।
तभी घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर करी, और पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। लेकिन अब भी मामले से जुड़े दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पूरी घटना शुक्रवार देर रात की है, जब आपसी रंजिश के कारण आश्रम पद्धति क्षेत्र के निवसी 23 वर्षीय तुषार शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दो और युवक सलमान और अभय गंभीर तरह से घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए खूब हंगामा किया, और वहीं कुछ दुकानों में आग लगाने की और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं।
तनाव को देखते हुए शहर मौके पर धारा 144 लागू कर दी गई थी। पुलिस की तत्परता और सतर्कता से हालात अब सामान्य हो रहे हैं
