नैनीताल: नैनीताल हल्द्वानी रोड पर मंगलवार की देर शाम एक पिकअप वाहन अचानक अनियत्रित होकर सड़क से नीचे आ गयी, गनीमत रही की वाहन के आगे एक पेड़ आ गया जिस से बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार मगलवार की शाम नैनीताल की तरफ से आ रही पिकअप(uk 04 cc 1901) चील चककर मोड़ के समीप एकदम आनियंत्रित हो गयी और रोड से निकल कर नीचे जंगल में घुस गयी और सामने आये पेड़ के कारण रुक गयी।
घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को बाहर निकला
वाहन चालक पुष्कर सिंह ने पुलिस को बताया कि वाहन आचनाक अनियंत्रित हो गया था, और सड़क से नीचे उतर गया ।
