हल्द्वानी के गौला बाईपास रोड स्थित आवला चौकी पर आज एक बड़ा हादसा होने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार गौला नदी खनन गेट के समीप दिल्ली की तरफ जा रही एक टूरिस्ट बस और दाम्पर की जोरदार टक्कर हो गयी।
बताया जा रहा की बस में लगभग 10 यात्री बैठे थे। हादसा डम्पर के अचानक मुड़ने के कारण हुआ।
पुलिस सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची और राहत कार्य करना शुरु किया। बस में सभी यात्री स्कुशल बताये जा रहे है। जबकि डम्पर चालक को छोटी मोती चोट आयी है।गनीमत रही कि इस टक्कर से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी सुरक्षित है।
