देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत कई भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से अवमुक्त करते हुए जनहित और कार्यहित में नई तैनाती दी गई है।


