नैनीताल: अयारपाटा क्षेत्र के पार्षद मनोज साह जगाती ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर नैनीताल के विभिन्न लिंक मार्गों पर अवैध पार्किंग की समस्या को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद मनु महारानी चौक से नैनी रिट्रीट होटल, धामपुर बैंड से एचपी गैस ट्रक, मरिजाद तिराहे से अरोमा होटल, डलहौजी मार्ग और अन्य स्थानों पर वाहनों को गलत तरीके से पार्क किया जा रहा है।
पार्षद ने आरोप लगाया कि पार्क किए गए वाहनों में बैठे लोग नशे का सेवन कर क्षेत्र की शांति भंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी 112 पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पार्षद ने पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभाव से उचित कार्रवाई कर क्षेत्र की जनता को राहत दिलाने की मांग की है।
