
नैनीताल: श्री राम सेवक सभा की ओर से आज नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की जबकि संचालन प्रो. ललित तिवारी और जगदीश बावड़ी ने किया। बैठक में आगामी महोत्सव को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
बैठक में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन की उपाध्यक्ष विमल चौधरी और नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें माँ नंदा-सुनंदा की चुन्नी और चित्र भेंट कर आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य ने कहा कि महोत्सव में मातृशक्ति की भागीदारी सराहनीय रही है और यह हमारी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ रहने की कामना की।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर कहा कि इस वर्ष विशेष सतर्कता बरती जाएगी। दुकानदारों को कूड़ा एकत्र करने के लिए कट्टे दिए जाएंगे, जो झोला होटल एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।
सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि अमरूद, तेजपत्ता और चूरा के पौधे यशपाल रावत के सहयोग से वितरित किए जाएंगे। डोला भ्रमण के अंत में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी सफाई कार्य सुनिश्चित करेगी।
बैठक को जीत सिंह आनंद, बहादुर सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, शैलेन्द्र मेलकानी, मंजू बिष्ट, प्रदीप जेठी, मनमोहन सिंह समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
सभा ने तय किया कि 28 अगस्त से 5 सितंबर तक होने वाले सभी कार्यक्रमों में प्रसाद वितरण और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए महोत्सव स्थल पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
विधायक सरिता आर्य ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस महोत्सव में सम्मिलित होंगे।
बैठक में विमल चौधरी, बिमल सह, राजेन्द्र बिष्ट, केदार सिंह राठौर, खुशहाल सिंह कार्की, मनोज साह (एडवोकेट), ललित साह, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, हरीश राणा, डॉ. मनोज बिष्ट, मोहित लाल साह, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।