लालकुआं: लालकुआं के गांधीनगर बिंदुखत्ता निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की मौत पर पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी मुताबिक हल्दूचौड़ जग्गी डी क्लास में रहने वाले दिनेश भट्ट ने पुलिस को बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह तक़रीबन 11 बजे उनकी बेटी के ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी चक्कर आने से अचानक गिर गई। और उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में लाया गया है, आप भी जल्द पहुंच जाए।
इतना सुनते हीं पिता दिनेश भट्ट जब अफरा तफरी में रुद्रपुर के अस्पताल में पहुंचे तो उनकी बेटी का शव मोर्चरी में रखा हुआ था।
पिता बताया कि वर्ष 2016 में उनकी बेटी सीमा का विवाह गांधीनगर में रहने वाले रमेश कुनियाल के साथ हुआ था। और उनके दो बच्चे भी हैं जिसमें पुत्र और पुत्री है।
चार साल पहले घरेलू विवाद होने के चलते उनकी बेटी ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में दोनो पक्ष में राजीनामा हो गया था। उन्होंने बताया कि उनके दामाद होटल लाइन में बाहर काम करते है, और दो दिन पहले ही घर आये हैं।
पिता का कहना है कि बेटी की अचानक मौत पर उन्हें संदेह है। उन्होंने बेटी के ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है। बिटिया के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
