देहरादून: मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर 1:03 बजे से शाम 4:03 बजे तक उत्तराखंड के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उधम सिंह नगर और इनके अंतर्गत मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, रानीखेत, कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश, तेज़ आंधी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों पर न जाने की अपील की है।
