उत्तराखंड मौसम अपडेट
उत्तराखंड: अन्य सालों में जहाँ जनवरी महीने में पहाड़ो की चोटियां बर्फ से भारी रहती थी और मदानी क्षेत्रों में बारिश होती थी, वहां इस साल अब तक सूखी ठंड और कोहरा(कुहासा) ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने हरिद्वार व उधम सिंह नगर में आज घने कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया है।
इस घने कोहरे की स्थिति को देख कर दोनों ही जिलों के जिलाधिकारियों ने 1 से 12वी तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर रखी है। उधम सिंह नगर में 17 जनवरी तक छुट्टी है।
वहीं नैनीताल, पौड़ी, देहरादून व चम्पावत में येलो अलर्ट जारी किया है। और पार्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की सभवना है।
मौसम विभाग ने 16 जनवरी से 20 जनवरी तक उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग ,चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
