उत्तराखंड: उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा।
1 सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना है, जिस वजह से इन जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
2 सितंबर को देहरादून, चमोली और बागेश्वर में फिर से रेड अलर्ट रहेगा जबकि अन्य जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।
3 सितंबर को भी बारिश का असर पूरे राज्य में दिखेगा और मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने आशंका जताई है कि कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए स्थानीय प्रशासन और लोगों को खास सतर्क रहने की ज़रूरत है। इस बीच राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं कि तैयारियां पूरी रखें और राहत दल अलर्ट पर रहें।
