नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने गैरसैण सत्र के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को 28 अगस्त से 5 सितंबर तक नैनीताल में आयोजित होने वाले विश्वविख्यात नंदा देवी महोत्सव 2025 का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
विधायक सरिता आर्या ने रामसेवक सभा की ओर से मां नंदा–सुनंदा की फोटो और चुनरी भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने नंदा देवी महोत्सव के पोस्टर और कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए कहा कि मेले को भव्य रूप से आयोजित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने रामसेवक सभा और समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह महोत्सव में शामिल होने का पूरा प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि विधायक सरिता आर्या के प्रयासों से ही नंदा देवी महोत्सव को राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त हुआ है।
