हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के नगर आयुक्त ने आज पिछौड़ा हाइट्स कॉलोनी, दमुवाढूंगा क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट के अनुचित निस्तारण, सफाई व्यवस्था में कमी तथा निर्धारित कचरा संग्रहण मानकों का पालन न किए जाने की शिकायतें सत्य पाई गईं।
नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित संस्था/संवेदक पर अर्थदंड (जुर्माना) लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि वे घरेलू कचरे को गीले और सूखे कचरे के रूप में पृथक करें तथा निगम के निर्धारित वाहनों को ही कचरा सौंपें। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
