भीमताल: नगर पालिका भीमताल द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव-2025 का आय-व्यय अब सार्वजनिक कर दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र बृजवासी की शिकायत के बाद नगर पालिका ने पूरे खर्च और आमदनी का विस्तृत विवरण जारी किया। बृजवासी ने मेले के खत्म होने के महीनों बाद भी आय-व्यय सार्वजनिक न होने पर पारदर्शिता की मांग करते हुए लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने संपूर्ण विवरण उपलब्ध करवाया।
मेले की कुल आय: ₹25,81,100
दुकानों से प्राप्त आय – ₹20,24,500
छोटे फूड स्टॉल/रैस्टोरेंट से आय – ₹45,600
मनोरंजन/झूले आदि से आय – ₹5,11,000
कुल व्यय: ₹20,48,950
मंच, पंडाल व टेंट – ₹1,77,000
लाइट व साउंड – ₹62,000
कलाकारों का पारिश्रमिक – ₹4,14,500
शीतल पेय/जलपान – ₹2,40,000
फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी – ₹1,65,250
मोबाइल शौचालय – ₹1,60,000
पब्लिसिटी व अखबार – ₹2,70,000
अतिथि सत्कार (कमरा-खाना) – ₹90,000
अन्य मदों में शेष व्यय शुद्ध बचत: ₹5,32,150
सामाजिक कार्यकर्ता बोले—पारदर्शिता की जीत
पूरन चन्द्र बृजवासी ने कहा कि जनता के धन से होने वाले कार्यक्रमों का पूरा हिसाब जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका द्वारा ब्यौरा सार्वजनिक करने पर संतोष जताया और कहा कि भविष्य में हर सार्वजनिक आयोजन का आय-व्यय स्वयं ही समय पर जारी किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की शंका न रहे।
अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। भविष्य में भी सभी आंकड़े समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

