नैनीताल: श्री माँ नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट, नैनीताल की ओर से श्रद्धालुओं को सूचित किया गया है कि आगामी 7 सितंबर 2025 (रविवार) को लगने वाले चंद्रग्रहण के चलते मंदिर के कपाट सामान्य समय से पहले बंद कर दिए जाएंगे। ट्रस्ट ने बताया कि रविवार दोपहर 12:45 बजे से मंदिर बंद रहेगा और सोमवार प्रातःकाल तक बंद रहने की व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस अवधि में मंदिर में दर्शन के लिए न आएं और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए अपने घर पर ही माता नैना देवी की पूजा-अर्चना करें। ट्रस्ट ने कहा कि यह निर्णय ग्रहण के समय पूजा-पाठ और अनुष्ठानों में शुद्धता बनाए रखने के लिए लिया गया है।
इस अवधि में मंदिर में शाम की आरती एवं सामान्य दर्शन व्यवस्था बाधित रहेगी। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से सहयोग और समझदारी दिखाने की अपील की है ताकि धार्मिक नियमों का पालन हो सके।
