नैनीताल: नैनीताल में 14 वर्षीय किशोरी के मां बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी ने शुक्रवार सुबह सामान्य प्रसव के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
जांच में सामने आया कि किशोरी की पहचान दो साल पहले फेसबुक के जरिए अल्मोड़ा निवासी सूरज नामक युवक से हुई थी। सूरज तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था और यहां एक रेस्टोरेंट में काम करता था। संबंध बनने के चलते नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी गर्भवती हो गई।
पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी हेम चंद्र पंत ने बताया कि युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
