नैनीताल: शहर के सात नंबर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक युवक ने खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा कि उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। और उसने आवेश में आकर पत्नी पर हाथ उठाया था।
जानकारी के अनुसार नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में रहने वाले हेम कुमार (36) मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार की शाम की जब वह काम से घर वापस लौटा तो उसका अपनी घरवाली से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, और हेम ने आवेश में आकर उसपर हाथ भी उठाया था। इसी बात से आहात पत्नी घर छोड़कर चली गयी थी। हेम व अन्य घर वालो को लगा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगी, लेकिन जब देर रात तक हेम की पत्नी नहीं लौटी तो उसने उसकी तलाश शुरु की थी । काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नही चला।
इसके बाद रविवार सुबह बच्चो ने हेम को घर की छत में बल्ली के सहारे से लटका देखा और जिसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों व पड़ोसियों ने उसे नीचे उतारा और आनन फानन में जिला अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एसएस आई दिनेश जोशी ने बताया कि मृतक का शव कमरे में बल्ली के सहारे लटका मिला था, युवक ने देर रात खुदखुशी की थी, परिजन उसको अस्पताल लाये थे जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अब शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है।
