नैनीताल: नैनीताल पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान को आगे बढ़ाते हुए भीमताल क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के उन कड़े निर्देशों के तहत हुई, जिनमें सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और लगातार चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया था।
कैसे पकड़े गए तस्कर
16 नवंबर 2025 को थाना भीमताल पुलिस टीम ने चौकी सलड़ी क्षेत्र में शाम के समय चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल UK04 AF 4616 से हल्द्वानी से भीमताल की तरफ आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया।
तलाशी में मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक के पास लगी शील्ड के अंदर छुपाकर रखी गई 11.18 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह स्मैक वे दरऊ, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) में रहने वाले मुस्ताक से कम कीमत में खरीदते थे। फिर इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर भीमताल और ग्राफिक एरा क्षेत्र में नशा करने वाले युवाओं और छात्रों को महंगे दामों में बेचते थे।
पुलिस मुस्ताक की भूमिका और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों स्थानीय स्तर पर किन लोगों को यह नशा सप्लाई करते थे।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भीमताल में मु.अ.सं. 72/2025, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवैध कार्य में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी मौके पर सीज कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
अर्जुन कुमार आर्या उर्फ पोलार्ड, पुत्र स्व. चिन्ता राम, निवासी कुंआताल बाईपास रोड, थाना भीमताल
पूर्व में भी NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज (मु.अ.सं. 9/2025 धारा 8/21)
जितेन्द्र कनौजिया उर्फ बॉबी, पुत्र हरीश कुमार कनौजिया, निवासी ठंडी सड़क, वैटरनरी हॉस्पिटल के पास, थाना भीमताल
बरामदगी
कुल 11.18 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)
मोटरसाइकिल — सीज
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष: श्री संजीत राठौड़
उपनिरीक्षक: महेन्द्र राज सिंह
कांस्टेबल: नरेन्द्र राणा, रविशंकर पाठक, ललित आगरी, विरेन्द्र सिंह गोले, मनोज पंत
नैनीताल पुलिस मीडिया सैल के अनुसार जिले में नशे के खिलाफ अभियान और भी तेज किया जाएगा ताकि युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बचाया जा सके।
