
नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा को करारी शिकस्त देकर यह सीट अपने नाम की। उनकी जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है।
सरस्वती खेतवाल, जो एक समाजसेवी के रूप में जानी जाती हैं, को जनता का भरपूर समर्थन मिला। उनके सामाजिक कार्यों, जैसे नैनीताल बचाओ अभियान, निर्धन मेधावियों की मदद, और अस्पतालों में मरीजों की सेवा, ने उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई।
जीत के बाद सरस्वती खेतवाल ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए शहर के समग्र विकास का वादा किया। उनकी यह जीत कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।