
नैनीताल: पर्यटन सुंदरता और साफ हवा अबोहवा के लिए पर्यटको की पहली पसंद बनने वाला नैनीताल शहर स्वछता के मामले मे पीछे रह गया। 2024 25 के स्वछता सर्वेक्षण मे नैनीताल को प्रदेश मे 45वा स्थान प्राप्त हुआ है, अब ये स्थान नैनी शहर की स्वछता की पोल खोल रहा है, वही देश मे इसका स्थान 1029 वा है, यही स्थिति नैनीताल छावनी की भी है इसे प्रदेश मे 103वा और देश मे। 1903वा स्थान मिला है।
बता दे की गुरुवार को केंद्र सरकार की तरफ से स्वछता सर्वेक्षण के नतीजे घोषित किये गये, इस साल अलग-अलग जनसंख्या वर्ग में 4589 शहरों को सर्वे में शामिल किया गया। जिसमें फील्ड सर्वे, सिटीजन फीडबैक, कूड़ा निस्तारण जैसे पहलुओं पर शहरों की स्वच्छता का आकलन किया गया है। जिसमें नैनीताल शहर एक बार फिर पिछड़ गया।नैनीताल पालिका ने प्रदेश में 45वां व देश में 1029वां स्थान हासिल किया गया है। छावनी परिषद का भी परिणाम कुछ अच्छा नहीं है।
छावनी ने प्रदेश में 103वां व देश में 1903वां स्थान हासिल किया। सर्वे में पालिका व छावनी को पीछे धकेलने में यहां कूड़ा पृथक्करण व रिसाइकिल न होना मुख्य कारण रहा है।