
नैनीताल। निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार जोरो पर है। वहीं गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉ. सरस्वती खेतवाल ने तल्लीताल क्षेत्र और बाजार में व्यापारियों व लोगों से मिलकर उन्हें वोट देकर विजय बनाने की अपील की।
निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने भी उनके पक्ष में लोगों से वोट मांगे। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साथ में रहकर कांग्रेस के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की है।
बता दें सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट हुए हैं l और मतदाताओं को लुभा रहे हैं। इस मौके पर नीमा किरोला, शोभा नेगी, बिना बुधला कोठी, आशा भंडारी, नीम बिष्ट, मनराल, तनुज तिवारी, माया शाह, सीमा भंडारी, प्रदीप सहदेव, राजू लाल, सुखदीप आनंद, राजेंद्र मंनराल, दिनेश पांडे, विकी, अभिषेक कुमार, प्रेमा बिष्ट, शहिब अहमद, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।