traffic light
नैनीताल: जनपद नैनीताल के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि पर हुए अतिक्रमण से जुड़े मामले की सुनवाई 2 दिसंबर 2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में निर्धारित है। इसी के मद्देनज़र प्रशासन ने नैनीताल जनपद, हल्द्वानी शहर और बनभूलपुरा क्षेत्र के लिए विशेष यातायात/डाइवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान सुबह 08:00 बजे से रात 09:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
पूरे नैनीताल जिले में भारी वाहनों पर रोक
2 दिसंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक जिले की सीमा में किसी भी तरह के भारी मालवाहक या आवश्यक सेवाओं से इतर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सभी बड़े वाहनों को सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
जनपद नैनीताल में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए डाइवर्जन-
रामपुर/रुद्रपुर से आने वाले वाहन
-
सभी वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से डायवर्ट होकर
NH-109 (नया बायपास) → पंतनगर → नगला तिराहा → किच्छा → सितारगंज → खटीमा
होते हुए आगे अपने गंतव्य को जाएंगे।
बरेली/किच्छा रोड से आने वाले वाहन
-
किच्छा → सितारगंज → खटीमा मार्ग से ही आगे भेजे जाएंगे।
-
नगला तिराहा से किसी भी वाहन को नैनीताल जिले की ओर प्रवेश नहीं मिलेगा।
सितारगंज/चोरगलिया रोड से आने वाले वाहन
-
सभी वाहन सितारगंज → खटीमा की ओर भेजे जाएंगे।
-
चोरगलिया से जनपद नैनीताल में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।
काशीपुर/बाजपुर से आने वाले वाहन
-
काशीपुर/बाजपुर → रुद्रपुर → किच्छा → सितारगंज → खटीमा मार्ग से ही आवागमन होगा।
पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों को आने वाले वाहन
-
सभी वाहन वाया चंपावत → टनकपुर रोड का उपयोग करेंगे।
-
किसी भी वाहन को नैनीताल जनपद में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
हल्द्वानी शहर का विशेष डाइवर्जन प्लान-
रामपुर रोड से आने वाले वाहन
-
नैनीताल/भीमताल/भवाली/कैंचीधाम जाने वाले वाहन
गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा → तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारीमन तिराहा
से आगे जाएंगे। -
स्थानीय वाहन
देवलचौड़ तिराहा → छड़ैल चौराहा → सेंट्रल अस्पताल → लालढांठ तिराहा → पंचक्की रोड → नारीमन
से आगे बढ़ेंगे।
बरेली रोड से आने वाले वाहन
-
नैनीताल/भीमताल/भवाली/कैंचीधाम जाने वाले
तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारीमन तिराहा -
अन्य वाहन
गांधी इंटर कॉलेज तिराहा → FTI तिराहा → ITI तिराहा → मुखानी → पंचक्की → नारीमन
रामनगर/बाजपुर से आने वाले वाहन
-
नैनीताल/भवाली/कैंचीधाम जाने वाले
नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) → मंगोली
से आगे डायवर्ट होंगे। -
स्थानीय वाहन
ऊंचापुल/लालढांठ → पंचक्की → कॉल्टेक्स → नारीमन
नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले
-
रूसी बाईपास द्वितीय → रूसी बाईपास प्रथम → मंगोली → कालाढूंगी
-
अन्य वाहनों को नारीमन → गौलापार रोड की ओर भेजा जाएगा।
कैंचीधाम/भवाली से हल्द्वानी आने वाले
-
भवाली तिराहा → मस्जिद तिराहा → नंबर वन बैंड → ज्योलिकोट → रूसी बाईपास → मंगोली → कालाढूंगी
भीमताल/मुक्तेश्वर से हल्द्वानी आने वाले
-
भीमताल खुटानी बैंड → भवाली मस्जिद तिराहा → ज्योलिकोट → रूसी बाईपास → कालाढूंगी
काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन
-
कॉल्टेक्स/हाइडिल तिराहा → पंचक्की → लालढांठ
-
महारानी होटल तिराहा → सरस्वती रेस्टोरेंट → दोनहरिया → पानी की टंकी → मुखानी
बनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्ण जीरो-ज़ोन लागू
2 दिसंबर को निम्न मार्ग पूर्णतः बंद रहेंगे:
-
गौलापुल से ताज चौराहा की ओर वाहनों का आवागमन बंद
-
रेलवे स्टेशन तिराहा/ताज चौराहा से बनभूलपुरा प्रवेश वर्जित
-
मंगलपड़ाव → घास मंडी → बनभूलपुरा मार्ग प्रतिबंधित
-
तिकोनिया/SDM कोर्ट/प्रेम टाकीज → रोडवेज पूर्वी गेट → ताज चौराहा बंद
-
इन्द्रानगर फाटक ↔ मंडी गेट मार्ग पर वाहनों का प्रवेश वर्जित
सभी वाहन इन रूटों की जगह तीनपानी फ्लाईओवर का उपयोग करेंगे।
