नैनीताल:नैनीताल के मल्लीताल सात नंबर क्षेत्र में रहने वाले तारी राम के घर में रात करीब दस बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर का एक कमरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस कमरे में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और जेवरात, जिनमें मंगलसूत्र और माला शामिल थे, भी जलकर नष्ट हो गए।आग की खबर मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर सर्विस की टीम ने स्थिति का जायजा लिया और आग को पूरी तरह बुझाने के बाद संभावित खतरों को समाप्त किया।
घर की स्वामिनी ने बताया कि उनके मंगलसूत्र, माला और अन्य कीमती सामान आग में नष्ट हो गए। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कर्ज लेकर बनाए गए घर में वर्षों की मेहनत से जोड़ा गया सामान एक पल में जलकर खाक हो गया।फायर सर्विस अधिकारी हरनाम सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच मंगलवार सुबह से शुरू होगी। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।
