
नैनीताल में पार्किंग संकट के समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सहमति से नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी पार्किंग उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है। यह निर्णय वर्षों से चली आ रही पार्किंग समस्या को दूर करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और पर्यटन व्यवस्था भी मजबूत होगी।
इस ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने मंगलवार 28 मई को रामलीला स्टेज बड़ा बाजार मल्लीताल में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक और मंडल पदाधिकारी उत्साह के साथ शामिल हुए।
नितिन कार्की ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और केंद्र सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। अब नैनीताल में पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम होगी और पर्यटन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, मोहित साह, निखिल बिष्ट एवं ज्योति ढौंडियाल, महामंत्री आशीष बजाज, हरीश राणा, मंत्री विकास जोशी, प्रदीप आर्या, कु आशा आर्या, कु काजल आर्या, कोषाध्यक्ष मयंक पंत, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा, मीडिया संयोजक आयुष भण्डारी, आईटी संयोजक कमल जोशी, सोशल मीडिया संयोजक प्रखर रावत, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला, भारती, विक्रम रावत, विवेक वर्मा सहित अन्य क्षेत्रवासी भी मौजूद थे।
यह कार्यक्रम न केवल प्रसन्नता का प्रतीक था बल्कि संगठन और जनसेवा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।