नैनीताल
नैनीताल: आगामी क्रिसमस व नये साल के कारण शहर में पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलने जा रही है। दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में नगरी पर्यटको से खिल उठती है। ऐसे मे कई होटल व गैस्ट हाउस खूब मनमानी करते है, जो हर पल पर्यटको से मनमाना किराया वसूलते है । पर अब ऐसा नहीं होगा।
पर्यटन विभाग एवं जिला जिला प्रशासन ने पर्यटको की सुविधा व मनमाने तरीके से वसूले जाने वाले होटलो की कीमतों को रोकने के लिए के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है,
अब सभी होटलों और उनकी वेबसाइटों पर रेट लिस्ट जारी करना अनिवार्य होगा। जिले के 50 प्रतिशत से ज्यादा होटलों व उनकी ऑनलाइन वेबसाइटों पर उनके टैरिफ पूरी जानकारी के साथ दर्शाये नहीं गये है । ऐसे होटल और गैस्ट हाउसेस अपनी कीमत नैनीताल के मौसम के तरह बदलते रहते है। जिसकी कई बार शिकायते मिलती रहती है।
इस मनमानी पर लगाम लगाने के लियें जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से होटलों प्रबंधन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
एडीएम विवेक राय और जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी द्वारा बताया गया, कि जिले के सभी होटलों में व उनकी वेबसाइट पर कमरों की दरों को दिखाया क जाएगा। ऐसा नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
