नैनीताल: यूँ तो कहते है की दुकानदार के लिए हर एक ग्राहक देवता समान होता है। लेकिन कल नैनीताल में एक दुनकानदार के साथ ऐसा हुआ कि उसने इस परिभाषा को ही बदल के रख दिया हैं। मामला कल सुबह लगभग 11:30 बजे का है, जब मल्लीताल की इंद्रा मार्केट में दुकान लगाने वाला नावेद नाम का शख्स जो बैल्ट, कपड़े, व रोजना के सामानों की दुकान करता है।
दुकानदार नावेद ने रोजना की तरह कल भी दुकान खोली और 11 30 पर उनकी दुकान पर दो ग्राहक आते है। जिसमे एक ग्राहक ने पैंट वाली बैल्ट की खरीद करने लगा। बताया गया कि ग्राहक शराब के नशे में था और बैल्ट का दाम सुनकर एकाएक भड़क गया। और हद तो तब हो गयी जब ग्राहक ने दुकानदार को धमकी दी और उसके साथ जोरदार हाथापाई करने लगा, इस लड़ाई को देख दूसरा शख्स भी दुकानदार नावेद से लड़ने लगा।
दोनो के बीच कुछ देर खूब मार धाड़ हुई, और जब आसपास के लोगों ने दोनो को छुटना चाहा तो दोनों ग्राहक अपनी स्कूटी से वहां से भाग निकले।
मामले की शिकायत लेकर दुकानदार नावेद पुलिस थाने गये, उन्होंने घटना का सीसी टीवी फुटेज भी पुलिस को दिखाया है। दुकानदार ने दोनो पर कुछ सामान चोरी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया की मुझे जान से मरने की भी धमकी दी गयीं है। दुकानदार नावेद दोनों का स्कूटी नंबर भी पुलिस को दर्ज करवाया है, और जल्द से जल्द कार्यवाही की माँग रखी है.
