नैनीताल: सुखाताल के रहने वाले लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा का सेना में कमिशन पद पाने के बाद कल वह अपने घर पहुँचे, यहाँ उनका जोरदार व भव्य स्वागत किया गया। यहाँ उनके स्वागत समारोह में नैनीताल की विधायक सरिता आर्य व सांसद अजय भट्ट और सभी गणमान्य शामिल रहे ।
तनुज मेहरा ने 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा पास की। तनुज ने हाईस्कूल नैनीताल के लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट की अम्तुल पब्लिक स्कूल से किया। एक वर्ष तक नेवी विंग, 5 नेवल यूनिट, एनसीसी, नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट भी रहे। उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण किया है।
बता दे कि तनुज मेहरा ने बीते दिन भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया है, और अब वे देश सेवा के लिए चुने गये हैँ।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व बड़े बुजुर्गो को दिया हैँ।
