नैनीताल: मल्लीताल में रामलीला के मंच नंबर सात ने इस बार भी दर्शकों का दिल जीत लिया। मंच पर प्रस्तुत किए गए पात्रों और शानदार अभिनय ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मंच पर राम की भूमिका निखिलेश उपाध्याय ने निभाई, जबकि सीता का किरदार संस्कार पांडे ने जीवंत किया। लक्ष्मण की भूमिका में रोनक सिंह ने अपने अभिनय से खास छाप छोड़ी। वहीं भरत का रोल निश्चय और शत्रुघ्न का अभिनय मानस बिष्ट समेत सभी ने अपना अपना अभिनय बखूबी निभाया।
दर्शकों ने मंचन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सात नंबर मंच की रामलीला हर साल अपनी खास अदाकारी और रंगारंग प्रस्तुतियों के कारण चर्चाओं में रहती है। इस बार भी कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को भावनाओं और रोमांच से भर दिया।
