नैनीताल: जिले में यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और सीपीयू टीमों द्वारा intensively चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों के दौरान निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा ने हल्द्वानी शहर में प्रेसर हॉर्न का उपयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान करते हुए 47,000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला।
चेकिंग के दौरान छोटे-बड़े सभी वाहनों से प्रेसर हॉर्न मौके पर ही उतरवाकर जब्त कर लिए गए।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि प्रेसर हॉर्न पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं, ये न केवल कानून के खिलाफ हैं बल्कि आमजन को अत्यधिक परेशानी भी पहुंचाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नैनीताल पुलिस की अपील है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, अवैध हॉर्न न लगाएँ और सुरक्षित यातायात में सहयोग दें।
