नैनीताल: नैनीताल से चोरी का बड़ा हीं सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। चोरी करने वाली नैनीताल की हीं महिला थी, जिसने रामनगर में एक शादी वाले घर से 7 लाख के सोने व चांदी के गहने पर हाथ साफ किया था।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को रामनगर के रेड रूफ होटल में एक शादी समारोह के दौरान किसी ने करीब 7 लाख पचास हजार के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। घरवालों को इस बात की भनक लगते हीं हड़कंप मच गया। घराबए हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस गहनता से छानबीन शुरु की। जांच में आसपास के सीसी टीवी फुटेज में एक महिला को दिखा गया जिसके आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान कर ली। पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर महिला की पहचान मल्लीताल वाशुदा कॉटेज मेलरोज कम्पाउंड निवासी शुभांगी पांडे पत्नी शेखर पांडये के रूप में हुई है। महिला ने अपना जुर्म भी कबूला है।
वहीं पुलिस ने महिला के पास से 7 लाख 75 हजार के जेवरात बरामद किये है। बरामद जेवर में सोने व हीरे के मंगलसूत्र, व डायमंड के कान के टॉप्स व 3520 रुपए की नगदी शामिल है।
