नैनीताल: नगर के तल्लीताल बाज़ार के वरिष्ठ व सम्मानित व्यापारी अब्दुल अज़ीज़ (75) का शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके निवास स्थान पर पहुँचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार, अज़ीज़ बीते दस दिनों से बीमार चल रहे थे और हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार हो रहा था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।
अब्दुल अज़ीज़ अपने पीछे तीन पुत्र—सरफराज, इमरान और मोहम्मद शाहनवाज़, तीन पुत्रियाँ, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र सरफराज ने बताया कि ईशा की नमाज़ के बाद रात लगभग 10 बजे उनका अंतिम संस्कार (सुपुर्द-ए-ख़ाक) किया जाएगा।
नगर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
