देहरादून उत्तराखंड पुलिस विभाग में सोमवार देर रात बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। शासन ने कुल 16 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों के तहत चार जिलों — नैनीताल, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी — के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, मंजूनाथ टीसी को नैनीताल का नया पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी कार्यहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए नई तैनाती दी गई है।
शासन ने यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया है। अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

