नैनीताल: नैनीताल पुलिस ने कुख्यात आईटीआई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर देवेन्द्र सिंह बिष्ट समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से हल्द्वानी क्षेत्र में मारपीट, डराने-धमकाने, फायरिंग, तलवार/चाकूबाजी और लूट की घटनाओं में शामिल था। गैंग की दहशत से क्षेत्र के लोग आतंकित थे।
गिरफ्तार आरोपी
देवेंद्र सिंह बिष्ट निवासी छड़ायल हल्द्वानी
आदित्य नेगी निवासी आईटीआई हल्द्वानी
देवेंद्र सिंह बोरा निवासी डहरिया हल्द्वानी
नवीन सिंह मेहरा निवासी भवाली/हल्द्वानी
आपराधिक इतिहास
सभी आरोपी पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जिनमें 307 हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराएँ शामिल हैं।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने इस गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस की विशेष टीम ने 22 अगस्त को टीपी नगर स्थित शीतल होटल के पास से चारों आरोपियों को दबोचा।
