नैनीताल से दुखद समाचार सामने आया है। तहसील में कार्यरत राजेन्द्र सिंह परिहार उर्फ “राजू” ड्यूटी से घर लौटने के बाद अपने ही घर की छत पर फंदे से लटके मिले। बच्चों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। राजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गले पर रस्सी के गहरे निशान पाए गए हैं।
करीब 15 वर्षों से सेवा दे रहे राजू अपनी ईमानदारी और मिलनसार स्वभाव के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खास पहचान रखते थे। परिवार में उनके दो बेटे हैं, जो भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी भुवन जोशी समेत परिजन बीड़ी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
