नैनीताल : नैनीताल से एक ऐसी खबर सामने आयी है। जिसे पढ़कर आप थोड़ा तो चिंता में आ जायेगें, पर क्या करे खबर हीं ऐसी है। इन दिनों जिले में चोरी की घटना बढ़ने लगी है, जिले के सभी अलग अलग जगहों से चोरी की खबरें सामने आ रही है।
फिलहाल ये खबर आयी है, नैनीताल के गेठिया से यहाँ रात में खड़ी की गयी एक टैक्सी कार के तीन ने टायर चोरो ने साफ कर दिये, जिसके बाद क्षेत्रवासियों मे भी दहशत बढ़ गयी है।
जानकरी के अनुसार गेठिया के रहने वाले रवि कुमार जो पेशे से एक टैक्सी चालक है। उन्होंने अपनी कार पायलट बाबा आश्रम के पास खड़ी की थी। और जब उन्होंने शुक्रवार की सुबह देखा तो उनकी वाहन के तीन टायर गायब मिले, और उनकी जगह चोरों ने पत्थर लगाए थे। जिसे देख कर उनके होश उड़ गये।
इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सड़क के आस पास मौजूद सभी सीसी टीवी कमरे खांगलने शुरु किये.
