नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 28 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर आ रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 09:40 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:40 बजे अस्थाई हेलीपैड, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी (नैनीताल) पहुंचेंगे।
इसके बाद वे पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी 11:45 से 13:05 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित नव-प्रभात सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 01:45 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नैनीताल हेलीपैड, बीरभट्टी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
